हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कई दिनों से लोगों के घर समय से डाक नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रहीं थी। इस पर प्रवर डाक अधीक्षक ने गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। डाकिए डाक वितरण में गोलमाल कर रहे थे। अधीक्षक ने दो डाकियों को घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया, जबकि 14 अन्य डाकियों को भी नोटिस भेजा है। मामला सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर का है। यहां तैनात डाकिए डाक विभाग द्वारा आई डाक सामग्री और पार्सल बांटने समय से वितरण करने के बजाय अपने घर पर रखे हुए थे। इसकी कई शिकायतें आईं तो जांच करवाई गई तो डाकियों को फील्ड में नहीं पाया गया। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जब संदेह हुआ, तो अधिकारियों की एक टीम डाकियों के घर भेजी गई। जहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि जांच टीम को महोली क्षेत्र के डाक वितरक सचिन व सदर बाजार क्षेत्र के डाक वितरक चंद्रशेखर के घर पर डाक मिलीं, जिन्हें वे बांटने के बजाय घर ले गए थे। निरीक्षण में सीनियर पोस्ट मास्टर युवराज सिंह, सहायक अधीक्षक एचके बत्रा, निरीक्षक आनंद शुक्ला, परिवाद निरीक्षक अर्पित दुबे और जनसंपर्क निरीक्षक अरविंद पचौरी समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
