• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन में शादी समारोह में दहशत फैलाने वाले लोगों की 3 थार जब्त

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने शादी समारोह में अवैध हथियार लहराकर और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन थार गाड़ियों को जब्त किया है। अन्य वाहनों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को गांव देवसेरस में स्थानीय निवासी की पुत्री की शादी थी। बरात राजस्थान, कामां के गांव अंगरावली से आई थी। आरोप है कि बरात में शामिल कुछ लोग महंगी गाड़ियों से गांव की गलियों में तेज रफ्तार से घूमते रहे। इस दौरान गाड़ियों की छत और सनरूफ से बाहर निकलकर तमंचे और पिस्टल लहराई गईं तथा हवाई फायरिंग की गई। हूटर बजाए और तेज आवाज में डीजे बजाया गया। उनकी इस हरकत से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। ग्रामीणों ने घटना के वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले की जांच के बाद थाना गोवर्धन में 16 दिसंबर 2025 को बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत करीब 20 कार सवार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन थार गाड़ियों को बरामद कर लिया है। शेष आरोपियों और वाहनों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शादी समारोह या अन्य आयोजनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.