• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा-वृंदावन में चले मेट्रो ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से निजात; राज्यसभा में सांसद ने उठाई मांग

ByVijay Singhal

Feb 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने राज्यसभा में मथुरा–वृंदावन नगरी में बढ़ती यातायात समस्या और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो/रैपिड ट्रेन संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन एवं परिक्रमा के लिए आते हैं। दंडवती परिक्रमा एवं पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जिसके कारण यातायात एवं ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रदूषण में कमी तथा सुगम एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए मथुरा–वृंदावन में मेट्रो अथवा रैपिड ट्रेन परियोजना पर विचार किया जाए। उच्च सदन में यह विषय उठाए जाने पर मथुरा–वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा–वृंदावन के पुराने रेलवे मार्ग पर समुचित योजना बनाते हुए नीचे सड़क मार्ग एवं उसके ऊपर मेट्रो ट्रेन संचालन की परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए। इस दो-स्तरीय व्यवस्था से यातायात सुचारु होगा, निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। महापौर ने राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.