• Fri. Feb 13th, 2026

कृष्णा नगर क्षेत्र में बाइक सवारों ने की फायरिंग

ByVijay Singhal

Feb 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत राधानगर क्षेत्र में बुधवार रात खड़ी स्कार्पियो पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है। बुधवार रात आठ बजे राधानगर, कृष्णानगर क्षेत्र में घर के सामने स्कार्पियो गाडी खड़ी थी। बताते हैं कि तभी वहां होकर गुजरे बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इससे गाडी का शीशा तोड़ते हुए गाडी के अंदर घुस गयी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी तो आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। गनीमत रही कि उस समय गाडी में कोई नहीं था। बताते हैँ कि फायरिंग की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के साथ ही कोवताली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने मौका मुआयना कर आसपास लगी सीसीटीवी फुटैज खंगाली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि गाडी में गोली लगने व फायरिंग की सूचना पर मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.