हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गांव नगला सिरिया में कुएं में सांप डाल कर यूटॺूब के लिए वीडियो बनाते समय सांप मर गया। इस संबंध में दो यूटॺूबर्स के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम एवं पशु क्रूरता के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।
संदीप यादव निवासी खुशहूपुर, बक्सा जनपद जौनपुर यूपी ने थाना मांट में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि यूटॺूबर मुरलीधर यादव निवासी बेलापार बक्सा जनपद जौनपुर और रवि निवासी नगला सीरिया थाना मांट ने गांव नगला सिरिया में यूटॺूब के लिए एक कुएं में सांपों की वीडियो बनाई। वे एक स्थान से सांप लाकर कुएं में डाल दिए और उनका वीडियो बनाने लगे। कुएं में सांप डालने के दौरान चोट लगने से एक सांप मर गया। दोनों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया गया है। थाना मांट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes