हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा मांट के समीप वृंदावन तिराहे पर देशी शराब के ठेके को हटवाने की मांग के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वृंदावन तिराहे पर महिलाओं का समूह देशी शराब के ठेके पर पहुंचा और ठेका हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि यह ठेका आबादी क्षेत्र में है। ठेके के कारण उनके परिवार में विवाद हो रहे हैं। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति अपनी जमा पूंजी शराब पीने में फूंक रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि कई लोग तो अपने घरों के सामान और जमीनों को बेच कर शराब पी रहे हैं। उधर, विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेजा। साथ ही अधिकारी के सामने अपनी बात रखने की सलाह दी।बाद में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भीम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं को चेतावनी भी दी है कि यदि दोबारा ठेके पर हंगामा किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
