• Thu. Feb 12th, 2026

खुफिया विभाग में बताकर कृष्ण भक्त से चार लाख रुपये ठगे

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक व्यक्ति ने खुफिया विभाग में बताकर एक कृष्ण भक्त से चार लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से इस शिकायत की है। परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णा वाटिका निवासी विजय हलधर ने बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात इस्कॉन मंदिर में एक व्यक्ति से हुई। उसने अपने को खुफिया विभाग में बताया कहा कि वह सीक्रेट मिशन पर आए हैं। मित्रता होने पर आरोपी ने विजय के साथ प्रस्ताव रखा कि उसके लिए किराए पर फ्लैट ले लो। जिसका आधा किराया दोनों बांट लेंगे। आरोपी की बात में आकर दोनों ओमैक्स में किराये पर रहने लगे। जब खर्चे की बात आई तो बताया आरोपी ने बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है। अलग-अलग बहाने से साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करा लिए। 50 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद वह कमरे से चला गया। उसके जाने पर जब उसके बारे में पता चला कि वह बहाने से कई और लोगों के साथ भी लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.