• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन की इंद्रा कॉलोनी में लाखों की चोरी:बेटी की शादी से पहले घर को बनाया निशाना

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन के इंद्रा कॉलोनी स्थित सोख अड्डा के समीप बुधवार तड़के एक मकान में लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी समेट ले गए। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इंद्रा कॉलोनी निवासी गुड्डन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी ईद के बाद तय है। घर में तैयारियां चल रही हैं, जिसके चलते घर में नकदी और जेवरात रखे थे। परिवार के लोग पास में स्थित गोदाम पर सो रहे थे। इसी बीच मंगलवार रात चोरों ने घर के पिछले हिस्से से दाखिल हो गए। सुबह जब परिजन लौटकर घर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे करीब नौ लाख रुपये नकद, लगभग दस तोला सोना और करीब 400 ग्राम चांदी के जेवरात ले गए। उधर, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दावा किया कि रात में दो संदिग्ध युवक घर के पास देखे गए थे। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.