• Thu. Feb 12th, 2026

किस्त मांगने पर महिला मैनेजर से मारपीट,अभद्रता और मारपीट का मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट स्थित निजी संस्थान की ब्रांच और उनके स्टाफ कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खुशबू निवासी रोहणी एन्क्लेव महोली कृष्णा नगर ने कहा है कि वह सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी में ब्रांच मेनेजर के पद पर शाखा मांट में कार्यरत हैं। कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत माइक्रो फाइनेंस कंपनी है। आरोप है कि 7 फरवरी को शाम करीब 4 के आसपास सुरीर में एक महिला पर कंपनी के लोन की रुकी हुई किस्त लेने के लिए वह और कंपनी कर्मचारी प्रमोद गए थे। यहां महिला ने दोनों से अभद्रता की। मारपीट की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.