हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां की पुलिस चौकी गोपालबाग क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर रोड पर मौजूद गंदे नाले में एक युवक बाइक अनियंत्रित होने के कारण गिर गया। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुँचे जिन्हें युवक तो नाले में दिखाई नहीं दिया। लेकिन बाइक नाले में पड़ी हुई दिखाई दी। इस दौरान नाले में काफी भीड़ एकत्र हो गयी। जिन्होंने युवक की बाइक के अनुसार नाले में गिरे युवक की पहचान विजयसिंह पुत्र रामवीर उम्र 23 वर्ष के रूप में की। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। ओर मोके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुँच गए। जिन्होंने बाइक को विजय सिंह की बताया।
परिजनों ने कहा कि वह कोसीकला किसी काम से गया हुआ था। स्थानीय लोगो ने कहा कि कोसीकला से लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर युवक के साथ नाले में गिर गयी। घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस घटना के बाद से ही युवक की तलाश करने में जुटी हुई है। इस मौके पर युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि नाला आगरा केनाल से मिले होने के कारण गंदे नाले में अत्यधिक पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से युवक को तलाशने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पुलिस नहर विभाग एवं तहसील प्रशासन से संपर्क कर नाले के पानी को कम कराने का प्रयास कर युवक की तलाश में जुटी है। इस बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
