• Fri. Feb 13th, 2026

बुलंदशहर की 15 साल लड़की की हत्या कर मथुरा मेंराया के गंग नहर में फेंकी लाश, 6 जनवरी को हुई थी लापता

ByVijay Singhal

Jan 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बुलंदशहर की रहने वाली 15 साल की लड़की की हत्या कर मथुरा में फेंक दिया गया। वह 6 जनवरी से लापता थी। सोमवार शाम लगभग 10 बजे उसका शव राया के मांट ब्रांच स्थित गंग नहर में फंसा मिला। शव पूरी तरह से गल चुका था। उसकी शिनाख्त करना मुश्किल था। आज यानी मंगलवार दोपहर शव की पहचान हो सकी। परिजनों ने थाने पहुंचकर कपड़ों के आधार पर बेटी की पहचान की है। शव की शिनाख्त मंतशा (15) के रूप में हुई। परिजनों ने 7 जनवरी को ही गुलावठी थाने में पड़ोस के मुनाफ,सद्दाम और बिलाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने भी हत्या की बात कुबूल की है। उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि उन्होंने हत्या क्यों की, इस पर पुलिस जांच कर रही है। गुलावठी के ग्राम आसिफाबाद चंद्रपुरा निवासी युसुफ ने बताया कि 6 जनवरी को उनकी 15 साल की बेटी मंतशा शाम के समय हैंडपंप से पानी भरने गई थी। काफी समय तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। बाद में गांव के लोगों ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है। मुनाफ, सद्दाम व बिलाल जबरन मंतशा को गाड़ी में बैठाकर ले गए थे।

युवकों के घर पर गए तो भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 7 जनवरी को पिता थाने गए। वहां पर तीनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भी तीनों पर अपहरण का केस दर्ज किया और हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने हत्या कर शव को गंग नहर में फेंके जाने की बात को स्वीकार किया। हालांकि इन्होंने हत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को तलाशना शुरू किया। जह जगह नहर के रजवाहे में गोताखोरों के जरिए जाल बिछाकर तलाश कराई। लेकिन सुराग नहीं लग सका। इसी बीच लोगों का आक्रोश भी बढ़ता चला गया। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय किसान एकता फौजी के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पर धरना दिया था। इसके अलावा कलेक्ट्रेट पर भी धरना दिया था। पुलिस ने हंगामा कर रहे 6 कार्यकर्ताओं का 151 में चालान भी किया था। पुलिस तभी से किशोरी के शव की तलाश में लगी थी। रात किशोरी का शव मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गंग नहर में मिला। यहां पर राया थाना क्षेत्र के गांव केहरिगढ़ी के समीप नहर में फंसा था। ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल की गई। आज दोपहर किशोरी के पिता युसूफ व परिवारीजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। पिता युसूफ ने कहा, “तीनों लोगों ने बेटी को मार दिया है। इतने दिनों से शव की खोज की जा रही थी। पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक की शरण ली, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा था। अब शव तो मिल गया है। यही गुजारिश है कि दोषियों को सजा मिले। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि केहरी घड़ी गांव के समीप नहर से लड़की का शव मिला है। वह कई दिनों से लापता थी। गुलावठी में अपहरण का केस भी दर्ज हुआ था। इसमें दोषियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम हो चुका है। शव परिजनों को दे दिया गया है। वे शव को लेकर घर चले गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.