हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 27 जनवरी को होने वाली परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम के तहत ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय संगठन को सौंपी गई है। जिसके तहत पूरे भारत से 500 केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें चयनित विद्यालयों के जिलों के लगभग 50,000 विद्यार्थियों के लिए एग्जाम वॉरियर्स में दिए गए। मंत्रों पर आधारित ड्राइंग और पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य एस.के.अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर को चुना गया है। जिसमें शहर में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 17 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 100 विद्यार्थियों के मध्य ड्राइंग और पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिन 17 विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों के मध्य ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, उनके नाम हैं के वि बाद,के वि कैंट मथुरा, जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव मथुरा, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद मथुरा, दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी नगर, ए बी पी एस फरह, बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल, जी आई सी मथुरा, ग्रीन विलो स्कूल, अमरनाथ विद्या आश्रम, आर्मी पब्लिक स्कूल, बलदेव पब्लिक स्कूल, प्रसाद पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन मिलेनियम, रतन लाल फूल कटोरी देवी स्कूल, रमनलाल शोरावाला स्कूल, चंदन वन पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता में कु.सविता के वि मथुरा कैंट ने प्रथम स्थान, कु. स्नेहा डी पी एस रिफाइनरी मथुरा ने द्वितीय स्थान, कु.करीना के वि बाद मथुरा ने तृतीय स्थान, कु. तान्या चौधरी डी पी एस रिफाइनरी मथुरा ने चतुर्थ स्थान एवं कु.रितिका ग्रीन विलो पब्लिक स्कूल मथुरा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जिनको के वि रिफाइनरी नगर मथुरा की ओर से प्रमाण पत्र और पीए मोदी द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
