• Sun. Feb 8th, 2026

दिल्ली की युवती के बॉयफ्रेंड ने बात नहीं मानी तो उसे चोर बता दर्ज कराई प्राथमिकी

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दिल्ली से पांच दिन पहले अपनी मौसेरी बहन के साथ कार से वृंदावन दर्शन करने आई युवती ने बॉयफ्रेंड द्वारा बात न मानने पर उसे कार चालक दर्शाकर उसके विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन और आरोपी से पूछताछ की तो सच सामने आया। दिल्ली के जाफरपुर निवासी युवती बृहस्पतिवार को दिल्ली के भजनपुरा निवासी मौसेरी बहन के साथ बॉयफ्रेंड की कार से दर्शन करने के लिए आई थी। उसने अपने बॉय फ्रेंड से वृंदावन में एक-दो दिन ठहरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और दिल्ली चला गया। इस पर युवती ने कोतवाली में पांच दिन पहले उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि सिकंदरपुर से भाड़े की कार से वृंदावन दर्शन करने के लिए आई थीं। हरियाणा नंबर की कार के चालक ने उन्हें नगर के छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में उतारते वक्त अपना मोबाइल नंबर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने महिला श्रद्धालुओं से मंदिर आते वक्त कहा कि मंदिर में भीड़ के कारण सोने की चेन और पर्स से रुपये चोरी हो सकते हैं। इसलिए अपनी सोने की चेन और पर्स कार में ही सुरक्षित रखे जाने की बात कही। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि कार चालक के सोने की चेन और पर्स लेकर चंपत हो जाने की घटना फर्जी निकली। युवती और उसके बॉयफ्रेंड की वाट्स चैट से पता चला कि वह कार चालक नहीं उसका बॉय फ्रेंड था, जो कि दिल्ली में सरकारी कर्मचारी है। उसे वह नगर में ठहरने के लिए कह रही थीं लेकिन जब वह नहीं माना तो उसके पर चोरी का आरोप लगा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.