• Sun. Feb 8th, 2026

यूपीपीसीएल एमडी ने उपभोक्ता संतुष्टि पर दिया जोर

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार ने कैंट स्थित विद्युत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक में उपभोक्ताओं की संतुष्टि पर जोर देते हुए कम राजस्व वसूली वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रबंध निदेशक ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि हेल्पडेस्क और टोल-फ्री नंबर 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान इस तरह हो कि उपभोक्ता को बार-बार शिकायत दर्ज न करनी पड़े। 1 फरवरी से शहरी क्षेत्रों में लागू नई वर्टिकल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए बिजनेस प्लान के तहत चल रहे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ट्रांसफार्मर डैमेज कम करने के लिए तकनीकी उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। बैठक के उपरांत प्रबंध निदेशक ने कैंट विद्युत परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्पडेस्क पर दर्ज शिकायतों का रैंडम फीडबैक लेकर उनके निस्तारण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य अभियंता राजीव गर्ग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.