हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सहालग शुरू हो जाने से सोना और चांदी की चमक बढ़ गई है। पिछले साल के अंत में इन दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार गिर रहे थे। इससे ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, अब सहालग शुरू होने के बाद इनकी खरीदारी तेज हो गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा मौजूदा समय सोना और चांदी के आभूषणों की कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन इसका बाजार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पिछले माह की अपेक्षा मौजूदा समय सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा हो गया है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े दाम और सहालग है। अब सहालग शुरू होने से खरीदारी तेज हो गई है। करीब 10 से 20 फीसद ग्राहकों की बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक दुकान पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ तो ऐसे भी हैं जो शादी में जाने के लिए आवश्यकतानुसार गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।स्टाइलिस व डिजाइनर आभूषण की डिमांडसराफा बाजार में इन दिनों लेटेस्ट स्टाइलिस व डिजाइनर आभूषण ग्राहकों की खासी पसंद बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है कि ये वजन में हल्के और दिखने में आकर्षक होते हैं। इसलिए इनकी डिमांड अधिक है। राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले, अध्यक्ष, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कहा इस माह सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। मगर सहालग को देखते हुए बाजार में जो खरीदारी होनी चाहिए थी अभी उतनी नहीं है। ग्राहक थोड़ा कम निकल रहा है।
लोकेश गर्ग, समृद्धि ज्वैलर्स ने कहा सहालग की वजह से डिमांड बढ़ने के साथ ही सोना व चांदी का भाव कुछ बढ़ गया है। इसके बाद भी जिन लोगों के यहां शादियां होने जा रही हैं। वे अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीद रहे हैं। ऐसे में गत माह की अपेक्षा अच्छी सेल है। पवन अग्रवाल, राधारानी ज्वैलर्स ने कहा माह सेल में कुछ ठहराव आया था, लेकिन अब नियमित ग्राहक आ रहे हैं। आभूषण की बिक्री हो रही है। जहां तक सोना व चांदी के रेट का सवाल है तो इसमें उतार-चढ़ाव चलता रहता है। मगर खरीदारों पर इसका कोई असर नहीं है।पवन अग्रवाल, राधारानी ज्वैलर्समाधव अग्रवाल, कोसदा ज्वैलर्स ने कहा बाजार में सोने की शुद्धता और नवीनतम डिजाइन की ओर ग्राहक का अधिक रुझान है। सोना-चांदी के भाव बढ़ने के बाद भी गत माह की अपेक्षा बाजार में ग्राहक आ रहे हैं।
22 कैरेट सोना (दिसंबर में) – 50,50022 कैरेट सोना (जनवरी में) – 54,20024 कैरेट सोना (दिसंबर में) – 52,50022 कैरेट सोना (जनवरी में) – 58,500(भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में)चांदी के भाव पर एक नजरदिसंबर – 67 हजार जनवरी – 69 हजार(भाव रुपये प्रतिकिलो में)
7455095736