• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में 25 की शाम से बाहरी वाहनों की नो एंट्री

ByVijay Singhal

Jan 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गणतंत्र दिवस के दिन ही बसंत पंचमी होने के कारण ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू की हैं। बसंत पंचमी पर 25 जनवरी की शाम से लेकर 26 जनवरी की देर शाम तक वृंदावन में बाहरी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिवसीय होली उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है। एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी की शाम से वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वृंदावन में कॉमर्शियल, भारी और बाहरी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा चलेंगे। स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी दिखाकर घर जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था होगी। यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पार्किंग पर पार्क होंगे।मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे। छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग और अन्नपूर्णा पार्किंग में पार्क होंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.