• Thu. Feb 12th, 2026

साथ-साथ जीये और एक साथ दुनिया से विदा ली जुगसना के नगला मोहन में पति-पत्नी की एक साथ देहावसान, शोक की लहर

ByVijay Singhal

Jan 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साथ-साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले वृद्ध दम्पत्ति ने आज एक साथ इस दुनिया से विदा ले ली। दोनों की एक साथ अर्थी निकाली गयी और एक ही चिता पर दोनों को अग्नि को समर्पित कर दिया गया। ये दृश्य देख कर हर किसी की आंखों में आंसू थे। इस दम्पति ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है।
दोनों के शव एक साथ जमीन पर अगल-बगल लेटे देख ये हृदय विदारक दृश्य उत्पन्न हो गया। ये घटना गांव नगला मोहन (जुगसना) में आज शनिवार सायं देखने को मिली। गांव निवासी सोवरन सिंह की पत्नी 70 वर्षीय श्रीमती चंद्रवती कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज  आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोवन सिंह (75 वर्ष) गांव में ही थे। शनिवार को अचानक सोवरन सिंह पुत्र श्री बुद्धाराम की तबियत खराब हो गयी जिससे वह अस्पताल ले जाने से पहले ही चल बसे। ये खबर उनकी पत्नी चंद्रवती देवी को हुई तो वह भी अस्पताल में चल बसीं। बेटे अपनी माताजी का शव गांव में लेकर आए, जहां सोवरन सिंह  के शव के बगल में उनका शव लिटाया गया। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी जिस किसी को मिली, वह सकते में रह गया। उनके चारों पुत्र – नेम सिंह, अजीत सिंह, सत्यपाल सिंह और रूपेंद्र सिंह व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.