• Thu. Feb 12th, 2026

कोसीकलां की महाबीर बगीची पर कुएं में गिरा सांड़, तीन घंटे बाद बाहर निकाला

ByVijay Singhal

Jan 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के रामनगर में महावीर बगीची के समीप दोपहर कुएं में एक सांड़ गिर गया। सूचना पर अधिकारी पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को सकुशल बाहर निकाला गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार ने घायल सांड़ को इलाज के लिए गोशाला भेजा गया। बगीची के समीप एक प्राचीन कुआं है। रविवार की दोपहर कुएं में एक निराश्रित सांड़ गिर गया। रेलवे ट्रैक पास में होने के चलते नंदी कुएं के पास से होकर निकल रहा था। तभी अचानक कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका अधिकारियों को दी। पशु चिकित्सक डॉ. शिव कुमार वहां पहुंच गए। नगर पालिका की जेसीबी एवं वहां एकत्रित लोगों ने रस्सी की मदद से करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सांड़ को बाहर निकाल लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.