• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन में दान बिहारी की स्मृति में लोगों ने किया आयोजन, 158 रक्तवीरों ने किया रक्त का दान

ByVijay Singhal

Jan 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में रक्तदान को महादान बताकर जीवन दान बांटने का युवाओं ने संकल्प लिया। खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए इसलिए दान बिहारी मुखिया की स्मृति में युवाओं ने जरूरतमंदों को तत्काल ब्लड दिलाने का बीड़ा उठाया है। ये युवा हर साल शिविर लगाकर रक्तदान कराते हैं और ब्लड बैंकों से समन्वय कर उसे मरीजों को मुहैया कराते है। गिरि गोवर्धन सेवा समिति के संस्थापक व अपना घर के सचिव पद पर रहे दान बिहारी मुखिया ने अपने जीवनकाल में 46 बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं। उनके बेटे केशव मुखिया ने इस सेवा की धारा को रुकने नहीं दिया और उनकी स्मृति में हर साल रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प ले लिया। इस बार रक्तदाता फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री गिरि गोवर्धन सेवा समिति ने पूर्णिमा ब्लड बैंक के अंतर्गत 50वां शिविर लगाया। जिसमें 158 रक्तवीर और रक्तवीरांगनाओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ ब्रजनिष्ठ संत अशोक दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेवा समिति से जुड़े केशव मुखिया ने बताया कि दान बिहारी मुखिया ने करीब बीस वर्ष पूर्व रोजाना परिक्रमा करने का संकल्प लिया। परिक्रमा मार्ग में पैसे के अभाव में इलाज के लिए भीख मांगते लोगों को देखकर उनका दिल वेदना से भर गया। उन्होंने गरीबों की सेवा का बीणा उठाया। उन्होंने अपने साथियों के साथ सर्व प्रथम टीवी की जांच का कैम्प लगाया और गरीबों का निश्शुल्क इलाज कराया।गरीबों की मिलती दुआओं ने जोश भरा और अपना जीवन ही सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने 2001 में गिरि गोवर्धन सेवा समिति बनाकर युवाओं को जोड़ा और गरीबों की सेवा का संकल्प दिलाकर सेवा कार्य में जुट गए। उन्होंने 46 बार रक्तदान शिविर लगाकर गरीबों को खून उपलब्ध कराया। खाशकर मानसिक दिव्यांगों की संस्था अपना घर के लिए ये समिति रक्तदान को संकल्पित है। यहां जब भी रक्त की जरूरत पड़ती है, ये रक्तवीर पहुंच जाते हैं रक्तदान करने। सभी रक्तवीरों को स्मृति चिन्ह भेंटकर व दुपट्टा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्व दान बिहारी मुखिया की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर मेंस्व दान बिहारी मुखिया की स्मृति मेंडा गिरधारी राणा, केशव मुखिया, वरुण खंडेलवाल, आकाश खंडेलवाल, गौरव शर्मा, कान्हा बंसल, देवेश सोनी, संजू लालाजी, यतेंद्र फौजदार, भूदेव सिंह, हेमंत खंडेलवाल, भानू भारद्वाज, राहुल लवानिया, संजीव सारस्वत, आयुष, मुकुंद, मोहित सारस्वत, मोनू पंडित का सहयोग रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.