• Wed. Feb 11th, 2026

महावन में 50 वर्षों से पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रधान ने समाधान दिवस में की थी शिकायत

ByVijay Singhal

Jan 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव की ग्राम पंचायत सराय दाऊद में 40-50 वर्ष से अधिक से गांव की नहचिया पोखर पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा किया था। प्रधान योगेश कुमार गौतम ने तहसील महावन में इसकी शिकायत की थी। इस पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों के अवैध कब्जे तोड़ दिए। बलदेव ब्लाक प्रधान संगठन अध्यक्ष योगेश कुमार गौतम प्रधान सराय दाऊद ने बताया सभी गांववासी अवैध कब्जों से परेशान थे। आधा दर्जन लोगों ने भूसा भरने को टीन शेड, कमरा चबूतरा आदि अवैध रूप से बना रखे थे। सभी गांव वालों ने मिलकर महावन तहसील में एसडीएम महावन निकेत वर्मा से इन अवैध कब्जों को हटाने की मांग की थी। काफी अथक प्रयासों के बाद राजस्व टीम ने तीन चार बार नाप तौल करने व दो बार नोटिस देने के बाद आखिर में भारी पुलिस फोर्स के साथ राजस्व टीम नायब तहसीलदार व लेखपाल आरआई की मौजूदगी में आधा दर्जन लोगों के अवैध कब्जे योगी बाबा के बुलडोजर ने ढहा दिये। प्रधान योगेश कुमार गौतम ने सभी गांव वालों को साथ लेकर खड़े होकर कब्जे तुड़वा दिये। इससे प्रधान व सभी गांव वालों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर बुलडोजर की कार्यवाही को देखने भारी भीड़ मौके पर आ गयी। पोखर चौड़ी चौड़ी खुली सी आखिर 40-50 वर्षों बाद नजर आयी। सभी खुश नजर आये। बलदेव पुलिस भारी संख्या में व महावन की राजस्व टीम मौके पर थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.