• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,50 हजार का इनामी बग्गा सहित 4 गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में अंतरराज्यीय लुटेरे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ और सुरीर पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती,अवैध हथियार रखने के मामले में कुख्यात अपराधी बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सहादत अपने गैंग के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसटीएफ को बग्गा की लोकेशन मथुरा में मिली। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम सुरीर पुलिस के साथ एक्सप्रेस वे पर पहुंची। जहां पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की।

बग्गा और उसके गैंग को पकड़ने गई पुलिस ने जब बग्गा और उसके गैंग को पकड़ने का प्रयास किया तो गैंग ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से शातिर बदमाश बग्गा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मुठभेड़ में घायल हुए शातिर बदमाश बग्गा पर बनारस रेंज पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम है। इस पर डकैती,लूट,अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट के 14 मुकदमे दर्ज हैं। बग्गा जौनपुर,लखनऊ,फतेहपुर,अंबेडकर नगर ,प्रयागराज के साथ साथ बिहार और अन्य राज्यों में अपने गैंग के साथ वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बग्गा के अलावा उसके गैंग के सदस्य कादिर,इकबाल,करीम और कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस गैंग से 2 चाकू,3 तमंचा .315 बोर,2 खोखा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि इस गैंग के बारे सूचना मिली कि यह लोग थाना सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर माइल स्टोन 80 के पास मौजूद हैं। पुलिस जब पकड़ने गई तो मुठभेड़ हो गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.