हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। युवक कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह का बीएसए महाविद्यालय के पास प्रतीकात्मक पुतला फूंका। ये सभी महिला पहलवानों की ओर से अध्यक्ष पर यौन शोषण संबंधी आरोप लगने से नाराज हैं। जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रवीण ठाकुर ने बताया कि बृजभूषण केसरगंज से सांसद हैं और भाजपा के बाहुबली नेता हैं। इसी कारण उन पर इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी सरकार उनसे इस्तीफा मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। अगर बृजभूषण का इस्तीफा सरकार ने नहीं लिया तो यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है पर उन्हीं की सरकार में यह सब अत्याचार बेटियों पर हो रहे हैं।
जिला अध्यक्ष एनएसयूआई हरीश पचौरी ने बताया कि विनेश फोगाट जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी जिन्होंने हमारे देश का हमेशा मान बढ़ाया है। आज वह बहनें हमारी दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठी हैं पर एक गूंगी बहरी सरकार उनके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
इस मौके पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अजय कुमार, परदीप पंडित , काषान रिजवी, केपी ठाकुर, राधे चौधरी मुस्लिम कुरैशी, आबाद मोहम्मद, अभिमन्यु ठाकुर, शैलू चौधरी, हरजीत अरोड़ा, प्रदीप सागर, अजय कुमार शिशुपाल चौधरी, अभिमन्यु तोमर, बृजभूषण, अनिल गोस्वामी, मनु यादव, आर्यन, रमन, मयंक, दीपक, उदय राहुल चौधरी, सचिन चौधरी, नवीन, अनिल, अक्षय, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes