हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव में एक 25 वर्षीय युवक ने देर रात फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि युवक ने खुदखुशी क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चला है। सूत्रों की मानें तो आत्महत्या की बजह गृहकलेश बताया जा रहा है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव नीमगांव में देर रात युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घर की छत पर बने पक्के निर्माण की टीन शेड में युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जगबीर उर्फ ज्योति (25) पुत्र रमेश जाटव का शव घर में छत पर बने टीन शेड में फांसी के फंदे पर झूलता मिला
युवक अपने परिजनों से सोने की बात कहकर छत पर चला गया था। परिजन रात करीब 9 बजे खाना खाने के लिए जगाने गए तो देखा कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के पीछे घर का क्लेश माना जा रहा है। हालांकि युवक ने खुदखुशी क्यों की इसकी सही वजह की जानकारी में पुलिस जुटी है।
वहीं इस मामले में गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 25 वर्षीय युवक का शव अपने ही घर के छत पर बने कमरे नुमा टीन शेड में फंदे से लटका मिला है। घटना के पीछे की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
