• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के B4 कोच से धुंआ निकलने सेयात्रियों में मची अफरा-तफरी, ढाई घंटे से खड़ी ट्रेन

ByVijay Singhal

Jan 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नम्बर B4 से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसे देख कोच में बैठे दर्जनों यात्री कोच से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी सहित रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने जैसे तैसे धुंए पर काबू पाया। रेलवे कर्मचारी के मुताबिक समय 7 बजकर 59 मिनट पर ट्रेन कोसीकला स्टेशन से आगरा की तरफ रवाना हो रही थी, तभी ट्रेन के हॉट एक्सल की ब्रेक चिपक जाने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रेन के कोच नम्बर B4 में धुंआ निकलने​​​​​ के कारण रेलवे के कर्मचारी कोच को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस हादसे से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। जिसकी वजह से वह समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रहे हैं। करीब ढाई घण्टे बाद भी कोच को नहीं हटाया गया है। कोसीकला रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने के हादसे की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसे रेलवे के अधिकारी गंभीरता से लेकर हादसे के कारणों की जांच करने में लगे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.