• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया यात्री कटे दोनों पैर

ByVijay Singhal

Jan 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न रुकने पर यात्री चलती ट्रेन से कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची रेलवे चिकित्सक तथा आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल भिजवाया। आगरा से दिल्ली जा रही ट्रेन से एक यात्री जंक्शन पर कूद गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों पैर कट गए। सूचना डीएससीआर आगरा एवं डिप्टी एसएस कमर्शियल मथुरा को दी गई। सूचना पर डिप्टी एसएस कमर्शियल मीनाक्षी मिश्रा, डिप्टी एसएस ऑपरेटिंग घनश्याम शर्मा, चिकित्सक निभा मोहंती और आरपीएफ कांस्टेबल राहुल कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ को घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवा दिया।आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घायल रेल यात्री का नाम सलीम पुत्र फरमूद निवासी मैनाठेर पुलिस थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद है। यात्री के मुताबिक उसे आगरा उतरना था, गाड़ी वहां नहीं रुकी तो उसने सोचा मथुरा उतर जाऊंगा, लेकिन मथुरा भी गाड़ी नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेन से कूद गया और चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में यात्री का उपचार किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.