• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर उड़ेगा गुलाल, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

ByVijay Singhal

Jan 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ने के साथ ही धर्मनगरी में 40 दिवसीय होली का भी आगाज हो जाएगा। बांकेबिहारी मंदिर के शयनभोग सेवाधिकारी श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज बसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं। बसंत पंचमी पर गोस्वामियों द्वारा चांदी के पांच थालों में लाल, हरा, बसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला जाता है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी से ही ब्रज में चालीस दिन की होली उत्सव प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर तीनों आरतियों शृंगार, राजभोग और शयन आरती के समय ठाकुरजी गुलाल से होली खेलते हैं। इसी दिन से ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के कपोलों (गालों) पर गुलाल भी लगाया जाता है। बांकेबिहारी मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। व्रन्दावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, बसंत पंचमी पर 26 जनवरी की छुट्टी होने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए मंदिर प्रबंधन भी तैयारियों में जुट गया है। मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को मंदिर में भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। व्रन्दावन के इन मंदिरों में होली की शुरुआत होगी। नगर के राधावल्लभ मंदिर में प्रात:काल शृंगार आरती के गुलाल उड़ाया जाएगा। सायंकाल सेवा कुंज में बसंत का समाज गायन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही राधा रमण मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में बसंत पंचमी का उत्सव शुरू हो जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.