• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन के राधकुण्ड में साधु की लड़की से अश्लील बात करने के नाम पर 1.23 लाख ठगे

ByVijay Singhal

Jan 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के कस्बा राधाकुंड में साधु के साथ व्हाट्सएप चैट पर अश्लील बात करते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 1.23 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। दामोदर दास निवासी कुंज बिहारी मंदिर, राधाकुंड का आरोप है कि उसके नंबर पर एक लड़की के फोन से लगातार व्हाट्सएप कॉल आ रही थी। फोन रिसीव करने पर लड़की बातें करने लगी और कपड़े उतारने लगी तो उसने फोन काट दिया। नौ नवंबर को उसके फोन पर एक युवक की कॉल आई कि तुम्हारी वीडियो बन गई है, पांच हजार रुपये डाल दो, नहीं तो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल होने के डर से रुपये डाल दिए। 11 नवंबर को फिर व्हाट्सएप काल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि सीबीआई से विक्रम बोल रहा हूं।

तुमने एक लड़की से गंदी बातें की हैं। एक मोबाइल नंबर भेज कर कहा कि यह नंबर यूटॺूब वालों का है, वायरल न करने के नाम नाम पर 36 हजार पांच सौ रुपये डलवा लिए। रुपये लेने के बाद 81 हजार पांच सौ रुपये और डलवा लिए। बाद में फिर विक्रम सिंह नाम के युवक का फोन आया और एक लाख 40 हजार की मांग करने लगा। मेरे पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देने लगा। उक्त लोगों ने अब मुझसे एक लाख 23 हजार रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी गोवर्धन नितिन कसाना ने बताया कि डरा-धमका कर साधु के साथ कई बार ठगी की जा चुकी है। इस मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.