• Sun. Jun 8th, 2025

मांट में करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत,शटडाउन लेने के बावजूद गलत लाइन में चढ़ गया था मृतक

ByVijay Singhal

Jan 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में बिजली शटडाउन में लापरवाही से एक प्राइवेट कर्मी की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शासन के निर्देशन पर गांवों एवं नलकूप के बिजली फीडरों को अलग-अलग किया जा रहा है। मांट क्षेत्र में अशोका बिल्डकॉन निजी कंपनी को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नौहझील से छिनपारई पीटी डब्ल्यू फीडर पर कार्य होना था। कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर द्वारा बिजलीघर से कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। शटडाउन लेने के बाद प्राइवेट कर्मी गोविन्द सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र करीब 32 साल निवासी सहदपुर थाना शेरगढ़ ने जैसे ही कार्य शुरू किया। हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बिजली विभाग में अफरा तफरी मच गई। कार्यदायी संस्था के क्षेत्रीय प्रतिनिधि द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से शटडाउन नहीं लिया गया। कार्य से पूर्व दो फीडरों का शटडाउन लेना चाहिए था। जबकि एक फीडर का शटडाउन लिया। साइट पर कार्य कराते समय कर्मचारी को गलत लाइन पर चढ़ा दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। क्षेत्रीय इंजीनियरों से भी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। कार्य करने से पूर्व लाइन को चेक भी करना चाहिए था। यह दुर्घटना दुखद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.