हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के गांब डभाला में रेवतीलाल पुत्र बिहारी लाल ने एक पुराना कमरा व बरामदा एवम खाली जगह है जो कि जायजाद मौजा मानपुर तहसील छाता स्थित है। जोकि रेवतीलाल के पिता ने शंकर पुत्र मायना निवासी गांव मानपुर हाल निवासी बरसाना देहात से 52500 रुपया में विकय की थी।जिसमें रेवतीलाल पुत्र विहारी लाल पूर्ण रूप से काविज है। रेवतीलाल ने बताया कि कुछ गांव के दबंग उक्त मकान पर कब्जा करना चाहिते है। जिनका नाम शंकर पुत्र मायना, किरौरी पुत्र गिर्राज, कुमरपाल पुत्र बल्लू, भग्गू पुत्र प्रकाश, सत्यपाल पुत्र जंस्सू, जुगल पुत्र सुंदर, हुकमा पुत्र श्यामू, गोपाल पुत्र रजुआ
उर्फ राजेन्द्र, करीव 01.23 को करीव 3 बजे लाठी डंडा व हथियार लैस होकर घर पर आकर भद्दी व गंदी बहिन, माँ की गालियां देने लगे। तथा रेवतीलाल के मकान की नापतौल करने लगे। रेवतीलाल ने कहा मेरे मकान की नापतौल कियु कर रहे हो ये मकान मेरा है इसी को लेकर मकान को तोड़फोड़ करने लगे। जब प्रार्थी ने मोबाइल से वीडियो बनाई तो उसका फोन छीन लिया। मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट की। व धमकी दी, या तो मकान खाली कर दो यदि जमीन खाली नही की तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
रेवतीलाल ने घटना की रिपोर्ट थाना बरसाना पहुचा लेकिन कोई कारबाही नही हुई। अब रेवतीलाल मथुरा एस एस पी के पास फरियाद लेकर आये है देखना है। योगी की पुलिस पीड़ित को दबंगो से न्याय दिला पाएगी, या पीड़ित पुलिस के चक्कर लगाकर दर-दर की ठोकरे खाता रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
