• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने कहा बांकेबिहारी कॉरिडोर से किसी को नुकसान नहीं, बढ़ेगा पर्यटन व व्यापार

Byvijay.singhal1233

Jan 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। व्यापारी, सेवायतों के साथ स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लेकर उन्हें डर है कि इसके बनने से उनके घर दुकान टूट जाएंगे। इससे वह भय और आक्रोश में है। लोग लगातार प्रदर्शन करके इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद हेमामालिनी व्रन्दावन पहुंची। यहां उन्होंने कॉरिडोर को लेकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण को वर्तमान समय की जरूरत बताया। कहा कि कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि कॉरिडोर निर्माण से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। कहा कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। कुछ लोग कह रहे हैं कि कॉरिडोर के निर्माण से यहां की प्राचीनता और प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान होने जा रहा है, यह गलत है। इससे न तो प्राचीनता को नुकसान होगा और न ही प्राकृतिक सुंदरता से छेड़छाड़ होगी। कॉरिडोर का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन पर होने जा रहा है, इसलिए खामियों की गुंजाइश न के बराबर है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से हर व्यवस्था एक व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.