• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत सड़क हादसों में दो की मौत

ByVijay Singhal

Jan 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हाईवे के पुराने एआरटीओ कार्यालय के निकट रात दिल्ली से आगरा की तरफ जाती कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक विकास 18 वर्षीय पुत्र सुनहरी लाल और उसका साथी ललित पुत्र जीवन लाल 19 वर्षीय निवासीगण नगला सकराया जैंत गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा है। दूसरी दुर्घटना गोवर्धन रोड पर सतोहा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। रात लगभग साढ़े नौ बजे पैदल गुजरते मोहन श्याम 26 वर्षीय पुत्र बहादुर सिंह निवासी पालीखेड़ा को तेजगति से आती बाइक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.