• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। राया में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन की तैयारी

ByVijay Singhal

Jan 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बेसवां सोनई होकर नगौड़ा होते हुए बलदेव तक जाए, ऐसा तय करने के लिए मकर संक्रांति को सोनई में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिकों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन किया जाएगा।
आंदोलन का पहला चरण विश्वामित्र पुरी बेसवां में धरणीधर पर होगा और बेसवां में 31 जनवरी से होने वाले आंदोलन में पहले एक सप्ताह समर्थन के लिए उपलब्ध रहेगा। सोनई से प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के निवासी बेसवां में होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए धरणीधर पर उपस्थित रहकर क्रमिक अनशन में सहयोग करेंगे। सरकार द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया न देने पर अगले चरण में सोनई क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा। सोनई क्षेत्र में पहले क्रमिक अनशन होगा और फिर क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदलेगा। ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बैठक में आंदोलन के लिए 51 सदस्यीय संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। बैठक में डॉ. धर्मेंद्र कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष सूबेदार हरिओम सिंह, महामंत्री सूबेदार सुग्रीव सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधान राधेश्याम वर्मा, मुनीश कुमार रावत, प्रदीप कुमार कुशवाहा, बृजेश कुमार कौशिक, अनुराग शुक्ला और जयशंकर सारस्वत आदि उपस्थित थे। इधर, श्री रमेश चंद्र इंटर कॉलेज सोनई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, कुंवरपाल उर्फ काका, गंगाधर वर्मा पूर्व प्रधान, चंद्र मोहन उपाध्याय व पूरन सिंह वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य ने बताया कि सर्वसम्मति से आंदोलन के लिए 51 सदस्यों की एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। प्रधान नगौड़ा नीरज सोलंकी, प्रधान सोगरवार, कुवरपाल प्रधान, नरेश पाल सिंह जसावत, रघुवीर सिंह, जगदीश आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.