हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के पंजाबी कॉलोनी में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान खाटू श्याम जी के जयकारे गूंजते रहे। श्री राधा कृष्ण मंदिर में अब भक्तों को हारे का बाबा श्याम हमारा के भव्य दर्शन सुलभ होंगे। मंदिर में खाटू श्याम महाराज की आकर्षक प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना से पहले श्याम भक्तों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर निशान यात्रा निकाली। रथ में खाटू श्याम जी विराजमान थे। रथ के आगे कीर्तन मंडली एवं बाबा के भक्त भजनों की छटा बिखेरकर भक्ति का माहौल बना रहे थे। यात्रा थाना रोड, सब्जी मंडी, पंजाबी बाजार, घंटाघर, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। जहां मूर्ति की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया गया। रात में मंदिर पर बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मंदिर महंत अनिल शास्त्री, मनोज अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंजी. ज्योति अग्रवाल, दिनेश, नीरज पारुआ, अनिल विज, राकेश, राजू राजपूत, रोहताश चौधरी, पद्म चौधरी, मोहन श्याम, महावीर, हरिओम भार्गव, लक्ष्मीनारायण, जगदीश चंद आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
