• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन की परिक्रमा मार्ग में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट का जाने से रोका रथ

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत शनिवार को गिरिराजजी की तलहटी से हुई। गिरिराजजी की परिक्रमा में निकाले जाने वाले रथ व गाड़ियों के काफिले को प्रशासन ने एनजीटी के आदेश का हवाला देकर रोक दिया। इसे लेकर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों व पुलिस प्रशासन में जमकर बहस हुई। ढाई घंटे तक प्रशासन व पदाधिकारियों के बीच कहासुनी का दौर चलता रहा। इसके बाद ई रिक्शा पर बैनर-पोस्टर लगाकर परिक्रमा लगाई गई। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि, साध्वी प्राची द्वारा कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जनजागरण यात्रा की शुरुआत गिरिराजजी की पूजा-अर्चना से की। रथ व एक दर्जन वाहनों के काफिले परिक्रमा मार्ग की ओर जाने लगे तो एसडीएम कमलेश कुमार गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि एनजीटी न्यायालय के आदेश पर परिक्रमा मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित है। इस दौरान दानघाटी मंदिर के समीप काफी देर तक जाम लग गया। रथयात्रा को बोहरेजी पेट्रोल पंप के सामने सौंख रोड से परिक्रमा में ले जाने का प्रयास किया गया। यहां भी प्रशासन ने नहीं जाने दिया। ढाई घंटे बाद ई रिक्शों के द्वारा रथयात्रा पूरी की गई। यात्रा में केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा, सत्यम पंडित, अनिल त्रिपाठी, शशांक आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.