• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ में1 बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 बदमाश बाइक छोड़कर फरार

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजस्थान बॉर्डर के पास देवसेरस बंबा पर गोवर्धन पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से 1 बदमाश घायल हो गया। जबकि 2 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने एक बाइक, स्विफ्ट कार, तमंचा, कारतूस और सिमकार्ड बरामद कर घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार की रात इंस्पेक्टर नितिन कसाना, गांठोली चौकी इंचार्ज सुधीर मलिक के साथ राजस्थान बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक और स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने टॉर्च दिखाकर रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। देवसेरस बंबा पर बदमाशों की घेराबंदी के दौरान शाहिद पुत्र अली मोहम्मद मेव निवासी छज्जू खेड़ा सीकरी भरतपुर राजस्थान पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 2 अन्य बदमाश कार को छोड़कर खेतों में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश शाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कब्जे से बाइक, कार, तमंचा कारतूस और 63 सिमकार्ड बरामद किए हैं। मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश शाहि ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित था। आरोपी ने 10 सितंबर को गोवर्धन के अन्यौर निवासी भावना कौशिक पुत्री वासुदेव कौशिक से ऑनलाइन 90 हजार रुपए ठग लिए थे। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में शाहिद नाम का बदमाश घायल हो गया। बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक कार, तमंचा कारतूस और सिम कार्ड बरामद किए है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.