• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन के रंगनाथ मंदिर सहित मथुरा में 4 जगह उड़ाई पतंग, स्वच्छ विरासत अभियान शुरू

ByVijay Singhal

Jan 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छता अभियान के तहत मकर संक्रांति पर्व पर स्वच्छ विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम द्वारा मथुरा वृंदावन में 4 मंदिरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए रंगोली बनाई। नुक्कड़ नाटक किया और पतंग उड़ाई गई। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर को स्वच्छ विरासत मानते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम ने यहां कार्यक्रम का आयोजन किया। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया। रंगनाथ मंदिर में पुस्कर्णी द्वार के पास आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए रंगोली बनाई। विभिन्न रंगों से बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सभी को आकर्षित कर दिया। मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने छात्राओं द्वारा दिए गए संदेश की सराहना करते हुए लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की। स्वच्छ विरासत अभियान के अंतर्गत मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पतंगबाजी भी की गई। स्वच्छता का संदेश लिखी पतंग पहले कार्यक्रम करने आईं छात्राओं ने उड़ाई इसके बाद मथुरा में मेयर मुकेश आर्य बंधु ने तो वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने पतंगबाजी की। मथुरा वृंदावन में 4 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर मेयर आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। स्वच्छ विरासत अभियान के तहत वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन की मौजूदगी में ,प्रेम मंदिर पर सहायक नगर आयुक्त लव कुश गुप्ता और बांके बिहारी मंदिर पर अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में श्री गोपाल वसिष्ठ,नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल नीना अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल,विजय कुमार सिंह ,मुकेश कुमार,मुकेश शर्मा, अशोक,विक्रम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नगर निगम ने उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.