• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा। हाईवे स्थित गेटबंद कॉलोनी राधावैली में व्यापारी नेता के बंद मकान से छह लाख की चोरी

Byvijay.singhal1233

Jan 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित गेटबंद कॉलोनी राधावैली में व्यापारी नेता के बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी से सवा लाख रुपये की नकदी और 4.75 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह काम पर आई नौकरानी ने ताला टूटा देख पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर व्यापारी दंपती जयपुर से और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। थाना हाईवे की राधावैली के सेक्टर-6 के मकान नंबर 126 में रहने वाले व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल पत्नी के संग कारोबार के सिलसिले में बृहस्पतिवार को जयपुर गए थे। घर बंद करके चाबी पड़ोसी को सौंप गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसी के फोन आने पर व्यापारी नेता मथुरा लौट आए। व्यापारी नेता ने बताया कि दीवार फांदकर चोर उनके मकान में घुसे। अंदर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर मकान में प्रवेश किया। अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोर करीब सवा लाख रुपये की नकदी और 4.75 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि चोरी का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की खुलासा किया जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.