हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के सप्तऋषि नगर में विवाहिता का शव कुंडे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। मायके वालों का आरोप है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। शादी के बाद से लगातार उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। अलीगढ़ के सासनी गेट निवासी रनवीर की बेटी मोहिनी 31 वर्षीय का विवाह मथुरा के सप्तऋषि नगर निवासी राजन से साल 2011 में हुआ था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिलने पर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया गया। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया विवाहिता ने आत्महत्या की थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप दिया है। शादी के बाद से लगातार ससुरालीजन विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करते थे। करीब आठ माह पूर्व भी मारपीट कर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया था। दो महीने बाद खुद उनका दामाद और समधन राजीनामा करके ले गए। तीन दिन पूर्व उनकी बेटी से मारपीट की गई है। पिता ने पति, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम अमित बेनीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
