• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा। पंजाबी एसोसिएशन ने किया लोहड़ी महोत्सव का आयोजन,सिंगर मनु कौर और दिलवर के गानों पर झूमे लोग

ByVijay Singhal

Jan 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पंजाबी एसोसिएशन द्वारा लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया। शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित लोहड़ी महोत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक रूप से लोहड़ी जलाकर की गई। इसके बाद सांस्कृतिक एवम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में मनु कौर और दिलवर के गानों पर लोग जमकर झूमे। पंजाबी एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहड़ी महोत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक लोहड़ी जलाकर की गई। लोहड़ी बलदेव से भाजपा विधायक पूरण प्रकाश, व्यापारी नेता रविकांत गर्ग, विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने जलाई। इसके बाद सभी जन प्रतिनिधियों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। मथुरा के मुकुंद रिसोर्ट में आयोजित किए गए लोहड़ी महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमा अरोड़ा की एंकरिंग से हुई। इसके बाद हास्य कलाकार अरशद खान की कॉमेडी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जमकर गुदगुदाया। करीब 1 घंटे तक अरशद खान विभिन्न लोगों की मिमक्री करते रहे और लोग ठहाके लगाते रहे। हास्य कलाकार अरशद खान द्वारा दी गई प्रस्तुति देने के बाद मंच पर प्रस्तुति देने पहुंची गायक मनु कौर। मनु कौर के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद मनु ने एक के बाद एक कई गाने गाए जिन पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रस्तुति देने के बाद गायन की जिम्मेदारी संभाली दिलवर ने। दिलवर के गानों पर भी लोग देर रात तक झूमते रहे। लोहड़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खानपान के लिए स्टॉल भी लगाए गए। पिज्जा हट,पंजाबी ढाबा,टिक्की,पेटीज,आइसक्रीम के स्टॉल पर जमकर भीड़ रही। इसके अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए घुड़सवारी,मिक्की माउस आदि की भी व्यवस्था की गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.