• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन में बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध मेंकाली पट्टी बांधकर 1 किमी तक किया पैदल मार्च

ByVijay Singhal

Jan 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी जी कॉरिडोर को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे दिन स्थानीय नागरिकों ने कॉरिडोर के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई और काली पट्टी बांध कर पैदल मार्च किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कॉरिडोर के नाम पर वृंदावन का महत्व खत्म किया जा रहा है।

प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर स्थानीय नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने दूसरे दिन भी कॉरिडोर का विरोध करते हुए 200 मीटर की मानव श्रृंखला बनाई और काली पट्टी बांध कर पैदल मार्च किया। विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शुक्रवार की देर शाम स्थानीय नागरिक,व्यापारी बांके बिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में सड़कों पर उतरे। स्थानीय नागरिकों ने दाऊजी तिराहा से लेकर मंदिर के मुख्य मार्ग तक मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला के दौरान विरोध कर रहे सभी लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। मानव श्रृंखला बनाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने पैदल मार्च शुरू किया। स्थानीय नागरिक बांके बिहारी मंदिर की मुख्य रोड से होते हुए गोवर्धन गेट,विद्यापीठ चौराहा पर पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद विरोध कर रहे करीब 300 से ज्यादा लोग हरि निकुंज चौराहा,कालिदह तिराहा,दुसायत होते हुए बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए कुछ देर कीर्तन किया। कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वृंदावन के देश दुनिया में कुंज गलियों के नाम से पहचाना जाता है। वृंदावन का महत्व कुंज गलियों और उनके पौराणिक महत्व,संस्कृति से है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार कॉरिडोर बनाकर खत्म करना चाहती है। यह किसी ब्रजवासी को स्वीकार नहीं है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.