हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी के टाउनशिप पर अगनपुरा स्थित मॉक ड्रिल ऑफ साइट पर बुधवार को एचपीसीएल की रेवाड़ी-कानपुर पाइप लाइन एवं आईओसीएल की मथुरा-आगरा पाइप लाइन टीम द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की गई। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसएसपी ने लोगों को तेल पाइप लाइन की सुरक्षा और आग पर काबू पाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि तेल पाइप लाइन राष्ट्र की संपत्ति है। अगर कभी भी लाइन में किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो नजदीकी पुलिस थाना एवं टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दें। एसएसपी ने कहा कि पाइप लाइन की सुरक्षा ग्राम प्रधानों की भी कानूनी जिम्मेदारी है। उन्होंने तेल पाइप लाइन में सेंधमारी करने वाले चोरों को भी चुनौती दी। कहा कि पाइप लाइन में किसी भी तरह की सेंधमारी न करें अन्यथा रासुका और संपत्ति कुर्क जैसी कार्रवाई की जाएगी। एचपीसीएल के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक राम रतन सिंह यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा कभी भी कोई काम रात के समय नहीं किया जाता है। अगर रात में कोई कार्य करता मिले तो संबंधित थाने और कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन करें। आईओसीएल मथुरा-आगरा पाइप लाइन टीम के मुख्य प्रचालन प्रबंधक श्रीष कुमार वर्मा ने ग्रामवासियों से पेट्रोलियम पाइप लाइन की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एसएसपी और सीओ हर्षिता सिंह ने एचपीसीएल-आरकेपीएल स्टेशन का निरीक्षण और प्रांगण में पौधा रोप किया। इस दौरान विनय वर्मा, मोहित कुमार, उपासना, अमित भागवानी, प्रमोद विश्वकर्मा, अमित खरवार, विपिन यादव, निखिल द्विवेदी, निखिल कुमार गुप्ता एवं आकाश सिंह मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
