हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट एक शख्स की पत्नी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता दूसरे समुदाय का है। उसने पीड़ित को धमकी दी है कि वो पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह करेगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मांट के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक पत्नी का अपहरण कर ले गया। फोन कर पति को पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। पीड़ित से कहा कि वो उसकी पत्नी से निकाह करेगा। पुलिस से शिकायत करने पर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बेचने की भी धमकी दी। पति ने थाना मांट में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को थाना मांट के एक गांव के रहने वाले युवक ने दूसरे समुदाय के युवक मुमताज पर पत्नी का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया की युवक मुमताज उसकी पत्नी को घर से ले गया। 12 अगस्त को फोन आया कि उसकी पत्नी का वह धर्म परिवर्तन करेगा। इसके बाद उसके साथ शादी करेगा। पीड़ित पति ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसके इस कृत्य की शिकायत पुलिस से की, तो पत्नी को हलाल करेगा। इतना ही नहीं उसके शरीर के टुकड़े करने की भी धमकी दे डाली। दहशत में आया पति मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
