• Tue. Feb 24th, 2026

रोडवेज बसों में महिलाओं की फ्री सफर की खुशी भी गायब

ByVijay Singhal

Aug 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन पर तीसरे दिन भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जिम्मेदारों ने 65 रूटों पर 145 बसों के संचालन का दावा किया था, लेकिन कई रूटों पर बसों के इंतजार में बहनों को भटकना पड़ा। भीड़ के आगे महिलाओं की फ्री सफर की खुशी भी गायब हो गई। नए बस स्टैंड से जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों को बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। रोडवेज की बसें पूरी तरह ठसाठस भरी थीं। यात्री खिड़की से अंदर घुस रहे थे तो कोई अंदर से बाहर निकल रहा था। बस के मुख्य गेट पर यात्रियों की लंबी भीड़ और धक्का-मुक्की से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे थे।
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को 33 हजार महिला यात्रियों व 4 हजार सहयोगियों ने बस में सफर किया। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी रूटों पर बस चलाई गई हैं। उधर, स्थानीय रूटों पर बसें काम चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि कोसीकलां, छाता, नौहझील, बरसाना के लिए बसें नहीं मिलीं तो वह डग्गेमार वाहन से रवाना हुए। रोडवेज अधिकारी तमाम दावे करते रहे, लेकिन न तो महिलाओं को बस में बैठने तक की सीट मिली न ही स्थानीय रोड पर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस मिल सकी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर बसें चल रही हैं, महिला यात्री व सहयोगी को निशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.