• Tue. Feb 24th, 2026

56 लाख रुपये की रोशनी अंधेरे में हो गई गुम

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन की धर्मनगरी को विश्व पटल पर चमकाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती है। सड़क से लेकर प्रकाश व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसी क्रम में एमवीडीए ने छटीकरा से मल्टीलेवल पार्किंग तक 56 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट और फैंसी लाइटें लगवाई थीं। ये लाइटें अब खुद ही अंधेरे में गुम हो गई हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा छटीकरा से लेकर मल्टीलेवल कार पार्किंग तक हेरिटेज स्टाइल देते हुए फैंसी लाइटें लगाई गई थीं। इस कार्य पर करीब 56 लाख रुपये की लागत आई थी। कार्य पूरा होने के बाद, छह माह पूर्व एमवीडीए ने यह लाइटें नगर निगम को देखरेख के लिए सुपुर्द कर दी थीं, लेकिन निगम की ओर से नियमित रखरखाव न किए जाने के कारण अधिकतर लाइटें अनदेखी की भेंट चढ़कर खराब हो गईं। इसकी जब पड़ताल की गई तो देखा कि कई खंभों पर लाइटें शोपीस बनी हैं तो कई खंभों पर लगी लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। कई तो ऐसी हैं जो दिन में जलती हैं और रात होते होते बंद हो जाती हैं। अभी हाल में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक को जब सूचना मिली तो उन्होंने एमवीडीए से इन्हें ठीक कराने को कहा तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। निगम की टीम ने 20 लाइटों की मरम्मत कराई, लेकिन अभी भी दो दर्जन से अधिक लाइटें अंधेरे में डूबी हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन योजनाओं की शुरुआत तो करता है, लेकिन कुछ दिन में वह धराशायी हो जाता है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.