• Wed. Feb 25th, 2026

नगर निगम में शिकायतों की बंध रही गठरी, समाधान हवा-हवाई

ByVijay Singhal

Aug 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के अधिकारी जनसुनवाई में आईं शिकायतों की गठरी तो बांध रहे हैं, लेकिन फरियादियों की समस्या का समाधान हवा-हवाई नजर आ रहा है। मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग जोनल कार्यालयों में 23 समस्याएं सुनीं, पर निस्तारण किसी का नहीं हो सका। प्रत्येक सप्ताह नगर निगम के अधिकारी मंगलवार को जनसुनवाई करते हैं और जनसुनवाई में करीब 20 से 25 शिकायतें प्रस्तुत होती हैं। मंगलवार को भूतेश्वर कार्यालय और वृंदावन समेत सभी जोनल कार्यालयों में करीब 23 फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें स्ट्रीट लाइट, निर्माण, अतिक्रमण, सफाई और जलभराव समेत विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल थीं। निगम के अधिकारियों ने बारी-बारी से समस्याएं तो सुनीं, लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हो सका। समाधान की आस लेकर आए फरियादियों को आखिर सिर्फ आश्वासन लेकर ही वापस लौटना पड़ा। जलभराव की समस्या लेकर गोवर्धन चौराहे के पास स्थित हंसराज नगर कॉलोनी से आए करीब एक दर्जन लोगों ने बताया कि कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला है। हंसराज नगर कॉलोनी की निवासी वैशाली ने बताया कि जलभराव होने से रात के समय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर तीन बार वह निगम कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन समाधान जीरो है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.