हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास गन्ना खेत में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। चोकड़ा गांव निवासी पप्पू सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास स्थित उनके खेत में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खेत में मिला कंकाल काफी पुराना प्रतीत होता है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पर काले रंग की लोअर थी। इस लोअर पर अंग्रेजी में सफेद अक्षरों से ‘प्रेम’ लिखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। इससे मृतक की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
