• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा के होली गेट पर अतिक्रमण पर कार्रवाई देख व्यापारियों ने बंद की दुकानें

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने होलीगेट से पुराने बस स्टैंड होते हुए डीगगेट तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, तो कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई देखकर दुकानें बंद कर दीं। टीम ने फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया और जुर्माना भी लगाया। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह टीम के साथ दोपहर एक बजे होलीगेट चौराहे पर पहुंचे। यहां दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को लेकर व्यापारियों व नगर निगम की टीम के बीच बहस हो गई। टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। साथ ही कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगा दिया। यह अभियान होलीगेट से पुराने बस स्टैंड होते हुए डीगगेट तक चला। निगम की कार्रवाई देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया, तो कुछ ने दुकानें ही बंद कर दीं। हालांकि कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण का विरोध भी किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी समेत नगर निगम कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.