• Wed. Nov 4th, 2026

विद्युत व्यवस्था का विरोध करने पर मंत्री के सामने पर्षदों पर भड़के एमडी

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम व विद्युत विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को लोकार्पण करने आए मंत्री एके शर्मा से बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग पर एमडी नितिन कुमार से पार्षदों से नोकझोंक हो गई। मौजूद अधिकारियों ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। मंच उठकर महापौर विनोद अग्रवाल भी पार्षदों को शांत कराने में जुट गए। पार्षदों ने जलभराव से निजात, बेहतर विद्युत व्यवस्था और शत-प्रतिशत गंगाजल आपूर्ति की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों का कहना है कि भले ही मथुरा-वृंदावन ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में 11वां स्थान प्राप्त किया हो, लेकिन यहां की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। पर्याप्त मात्रा में इंतजाम न होने से घंटों तक बिजली गुल रहती है। मानसून के दौरान हल्की बारिश होने पर दिनभर बिजली गायब रहती है। इसके साथ ही पार्षदों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की है। नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने पर भी लोगों को यही हाल रहता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्षदों ने मंत्री को ज्ञापन दिया। बिजली व्यवस्था पर विरोध को लेकर वहीं मौजूद विद्युत निगम के एमडी नितिन कुमार पार्षदों का विरोध करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ गया। पार्षदों ने नारेबाजी भी की और एमडी का विरेाध करने लगे। हालांकि वहीं मौजूद एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा, नगर आयुक्त जग प्रवेश समेत अन्य अधिकारियों ने पार्षदों का शांत कराया। इसके बाद उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान पार्षद राजीव सिंह, तिलकपुर चौधरी, मुन्ना मलिक, अंकुर गुर्जर, हनुमान पहलवान, चंदन आहूजा, राकेश भाटिया, कुलदीप पाठक, निरंजन सिंह कुंतल, धर्मेश नौहवार, मनोज धनगर, जितेंद्र माहौर, राकेश यादव , राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, नीलम गोयल, सोहेब कुरैशी और अबरार कुरैशी समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.