• Thu. Feb 26th, 2026

सीएलपी लीडर बोलीं, कांग्रेस कॉरिडोर के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी

ByVijay Singhal

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कॉरिडोर के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर निर्माण को लेकर कांग्रेस पार्टी यहां के स्थानीय निवासियों और गोस्वामी समाज के साथ है। हम बांकेबिहारी कॉरिडोर के खिलाफ हैं। यहां की प्राचीन कुंज गलियों को तोड़ने और संस्कृति को मिटाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, वह स्वीकार्य नहीं है। आराधना मिश्रा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और गोस्वामी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मंच पर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.