• Wed. Nov 4th, 2026

कोसीकलां बोल बम के जयकारों से गुजा

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को बोल बम बम-बम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़िये 50 डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए। 23 जुलई को सावन मास की शिवरात्रि होने पर शिव भक्तों का हरिद्वार के लिए जाने का सिलसिला जारी है। गांव लालपुर, बठैनकलां, कामर, पैगांव, राजागढ़ी, फालैन, बरचावली, नगरिया, खरोट, मीना नगर, कमला नगर, सैनी बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, जाव, अजीजपुर, सुरवारी, धर्मनगर आदि गांवों से युवाओं के दल कांवड़ लेने रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं महात्मा ज्योतिराव फूले समिति के दल में 51 सदस्य हैं। भगवत सैनी, योगेश, शंकर, जगदीश, गिर्राज, दिनेश, तेज सिंह 12वीं बार कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए। गिर्राज, दिनेश, तेज सिह, नंद किशोर सैनी का कहना था कि वह सभी के लिए भोले से मन्नत मांगेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.